Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविन्द स्मृति सेवा संस्थान द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

-जितेंद्र कुमार शर्मा

बारां,16अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री राधा गोविन्द स्मृति सेवा संस्थान, बारां द्वारा स्थानीय संस्कृत विद्यालय में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष समाजसेवी पर्यावरण प्रेमी मुकेश सोनी ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल तिरंगा फहराने का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर भी है। “। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि “आज लगाया गया एक पौधा हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, हरियाली और सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा।”

संस्थान ने इस दौरान “एक पेड़ देश के नाम, एक पेड़ शहीदों के नाम और एक संकल्प राष्ट्र के नाम” का संदेश देते हुए हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण पर बल दिया। कार्यक्रम में श्री राधे ज्वैलर्स परिवार सहित संस्थान के सदस्यों और विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles