Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

तिरंगे के सम्मान में पुलिस चौकी मां जोगणिया पहुंचे डॉ. श्याम बिहारी दिनकर

कोटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे के सम्मान में पुलिस चौकी मां जोगणिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी दिनकर उपस्थित रहे।

डॉ. दिनकर ने राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान दे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं अन्य लोगों ने भी तिरंगे को नमन करते हुए देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए समर्पण का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles