Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सा संस्थान में ध्वजारोहण, पौधारोपण किया

कोटा/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चिकित्सा संस्थान में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से परिसर गूंज उठा। आजादी के महोत्सव को यादगार बनाने के लिए समाजसेवी डॉ. दुर्गा शंकर सैनी के नेतृत्व में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में डॉ. दुर्गा शंकर सैनी, डॉ. रमेश मीणा, डॉ. अनिमेश गुप्ता, भूपेंद्र, अजय मीणा, सुनीता, अनीता श्रृंगी, छवि, बालमुकुंद एवं कृष्णा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. सैनी ने कहा कि हमें त्याग, सेवा और समर्पण की भावना से राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। यही वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles