Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अकलंक स्कूल में नेतृत्व की नई जिम्मेदारी, विद्यार्थियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

भव्य अलंकरण समारोह में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बैज व सैश प्रदान, परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कोटा। रामपुरा स्थित अकलंक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार एवं गरिमामय अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) आयोजित किया गया। समारोह में नव-निर्वाचित विद्यार्थी पदाधिकारियों को विद्यालय की नेतृत्व जिम्मेदारियां सौंपते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और विद्यालय के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि राज्य प्रवक्ता पंकज मेहता ने कहा कि विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की जिम्मेदारी केवल पद नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और उत्तरदायित्व का अवसर है। इस अवसर पर अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष जैन बज, सचिव अनिमेष जैन, कोषाध्यक्ष कपिल जैन एवं उपाध्यक्ष राकेश जैन सहित विद्यालय परिवार के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अकलंक विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष जैन बज एवं सचिव अनिमेष जैन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व की वास्तविक पहचान पद से नहीं, बल्कि जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की शानदार परेड एवं मार्च पास्ट से हुआ। इसके बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बैज, सैश एवं विद्यालय ध्वज प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने विद्यालय का नाम रोशन करने, विद्यालय के ध्वज को सदैव ऊंचा रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली।

समारोह में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को नेतृत्व के साथ जिम्मेदारी, सेवा और अनुशासन का महत्व समझाया। प्रधानाचार्या डॉ. नीता औदिच्य ने समारोह के अंत में आभार व्यक्त किया।

Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles