Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

KDA Drishti के जरिए परियोजनाओं पर पैनी नज़र: केडीए आयुक्त की समीक्षा में गुणवत्ता पर जोर, संवेदकों की लापरवाही पर होगी कार्रवाई |

कोटा विकास प्राधिकरण में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की बुधवार को आयुक्त महोदय श्री बचनेश कुमार अग्रवाल ने ‘KDA Drishti’ प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से विस्तृत समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि परियोजनाओं की प्रभावी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए यह एप्लिकेशन आयुक्त महोदय की पहल पर KDA द्वारा इन-हाउस ही विकसित की गई है।

समीक्षा के दौरान कई परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर आयुक्त महोदय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन कार्यों में किसी भी कारण से देरी हो रही है या काम होल्ड पर है, उनकी नियमित मॉनिटरिंग कर उन्हें तुरंत गति प्रदान की जाए।

जिन प्रोजेक्ट्स में संवेदक के स्तर पर लापरवाही या देरी हो रही है, वहां उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके अलावा, जिन कार्यों में अन्य विभागों से NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लंबित होने के कारण काम रुका है, वहां संबंधित विभागों से तत्काल समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द अनुमति प्राप्त की जाए ताकि कार्य शीघ्र शुरू हो सके।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों की पालना पर विशेष जोर देते हुए आयुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि सभी क्वालिटी टेस्ट की रिपोर्ट भी समय पर KDA Drishti पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर प्रोजेक्ट्स की प्रगति नियमित रूप से अपडेट होनी चाहिए और अब से हर सप्ताह KDA Drishti के माध्यम से ही इन सभी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में शहर की जनसुविधाओं को लेकर भी अहम निर्देश दिए गए। शहर में जहां भी गड्ढे हैं, उन्हें शीघ्र भरा जाए और आवश्यक सड़क मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं। इसके साथ ही ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत प्राधिकरण को दिए गए लक्ष्य को आगामी 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में प्राधिकरण सचिव श्री मुकेश कुमार चौधरी, निदेशक (अभियांत्रिकी) श्री रविन्द्र प्रकाश माथुर सहित प्राधिकरण के सभी अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles