Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सोगरिया में वेल्डिंग शॉप में चोरी, बाइक सवार दो चोरों ने लोहा किया पार

कोटा। स्टेशन क्षेत्र के सोगरिया इलाके में बाइक सवार दो चोरों ने एक वेल्डिंग की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय दुकानदार दुकान पर मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर दोनों चोर बाइक से दुकान के पास पहुंचे और चोरी कर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक पर सवार दो युवक दुकान के बाहर पहुंचते हैं। इसके बाद एक युवक दुकान के अंदर जाता है और वहां रखा लोहे का सामान उठाकर बाहर लाता है। सामान को बाइक पर रखने के बाद दोनों मौके से फरार हो जाते हैं।

चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद दुकानदार ने रेलवे कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला जांच में लेते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध चोरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles