Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

15 अगस्त और रक्षाबंधन से पहले कोटा में सुरक्षा अलर्ट, एटीएस-इंटेलिजेंस ने मॉल में की आकस्मिक चेकिंग

कोटा। आगामी 15 अगस्त और रक्षाबंधन के त्योहारों को देखते हुए कोटा में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में एटीएस एवं इंटेलिजेंस की टीम ने झालावाड़ रोड स्थित सिनेमॉल और सिटी मॉल में आकस्मिक चेकिंग की। टीम ने मॉल परिसर में आने-जाने वाले लोगों की जांच करने के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मॉल परिसर में स्थित थिएटर को भी चेक किया गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने मॉल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रवेश करने वाले लोगों और उनके सामान की सतर्कता से जांच की जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के निर्देश भी दिए गए।

15 अगस्त और रक्षाबंधन को देखते हुए शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लगातार निगरानी और आकस्मिक चेकिंग जारी रहेगी, ताकि दोनों त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles