Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

​मथुराधीश जी कॉरिडोर, रामपुरा लिंक रोड और कैथूनीपोल सौंदर्यकरण कार्य को लेकर KDA में मंथन

केडीए सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, प्रभावित दुकानदारों और भू-स्वामियों से की समझाइश

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने प्राधिकरण के मंथन सभागार में नगरीय क्षेत्र में चल रहे विभिन्न प्रमुख विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित विकास परियोजनाओं को तीव्र गति से पूरा करने के लिए प्रभावित पक्षकारों (निजी मकान मालिकों एवं व्यावसायिक किरायेदारों) से संवाद कर आपसी सहमति बनाना रहा।

बैठक में मुख्य रूप से तीन प्रमुख परियोजनाओं पर चर्चा की गई:

1. मंदिर श्री मथुराधीश जी कॉरिडोर निर्माण:

पाटनपोल क्षेत्र में स्थित नामदेव समाज के परिसर में दुकानों का संचालन कर रहे व्यावसायिक किरायेदारों के साथ उनके पुनर्स्थापन को लेकर बातचीत हुई। प्राधिकरण के तकनीकी अनुभाग के अधिकारियों ने परियोजना के दौरान विस्थापित होने वाले किरायेदारों को पुनर्वास योजना की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें आश्वस्त किया।

2. रामपुरा-आर्य समाज लिंक रोड सड़क चौड़ीकरण:

रामपुरा-आर्य समाज लिंक रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने टी-पॉइंट पर ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कॉर्नर पर स्थित निजी परिसर के स्वामियों और दुकानदारों से वार्ता की गई। अधिकारियों ने यातायात सुगमता के लिए पारस्परिक सहमति बनाने की दिशा में सार्थक पहल की।

3. कैथूनीपोल चौराहा सौंदर्यकरण कार्य:

कैथूनीपोल चौराहे के सौंदर्यकरण एवं चौड़ीकरण कार्य से कुल 13 परिसर प्रभावित हो रहे हैं, जिनमें से 10 परिसरों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हैं और 5 व्यावसायिक किरायेदार शामिल हैं। क्षेत्र के मालिकों और किरायेदारों से वार्ता के दौरान प्रभावित दुकानदारों ने इसी क्षेत्र में व्यावसायिक पुनर्वास की मांग रखी, जिस पर प्राधिकरण अधिकारियों ने उन्हें समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया।

इस समीक्षा बैठक में उपायुक्त  शिक्षा पवन, निदेशक अभियांत्रिकी  रविंद्र प्रकाश माथुर, संबंधित अधिशाषी अभियंता तथा भूमि अवाप्ति शाखा के कार्मिक और अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles