Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

तलवंडी में चोरी से छात्रों में आक्रोश, दूसरी बार चोरी करने पहुंचा बदमाश पकड़ा

कोटा। तलवंडी इलाके में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से कोचिंग छात्रों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी बीच दूसरी बार चोरी करने पहुंचे एक बदमाश को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी के पैर बांधकर उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

सीसीटीवी फुटेज में बदमाश चोरी के इरादे से बेखौफ होकर पहुंचता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी एक दिन पहले इसी स्थान से गैस सिलेंडर चोरी कर ले गया था। इसके बाद वह दोबारा मौका देखकर पहुंचा और मोटर चोरी कर भागने लगा, तभी स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ लिया गया।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से तलवंडी क्षेत्र के कोचिंग छात्रों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना जरूरी है।

फिलहाल जवाहर नगर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूर्व में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles