Thursday, October 1, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा कोचिंग डिपो में 84 स्थानों पर CCTV की पैनी नजर

कोच मेंटेनेंस की लगातार निगरानी से मजबूत होगी सुरक्षा और गुणवत्ता, यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित सफर

कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के कोचिंग डिपो में कोचों के रखरखाव और निरीक्षण कार्यों की निगरानी को और मजबूत किया गया है। डिपो में 84 रणनीतिक स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से कोचों के मेंटेनेंस कार्यों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

विशेष रूप से पिट लाइनों में कोचों के ऊपरी और निचले हिस्सों की जांच एवं रखरखाव की गतिविधियों की निगरानी CCTV के जरिए की जा रही है। इससे निर्धारित मेंटेनेंस प्रक्रियाओं के पालन, कार्य की गुणवत्ता और कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

मंडल रेल प्रबंधक  अनिल कालरा के नेतृत्व में की गई यह पहल आधुनिक तकनीक के माध्यम से रेलवे के सुरक्षा एवं रखरखाव मानकों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि CCTV के माध्यम से मेंटेनेंस एवं निरीक्षण गतिविधियों की वास्तविक समय में निगरानी की जा रही है। इससे निरीक्षण की गुणवत्ता, जवाबदेही और कोचों की विश्वसनीयता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

CCTV फुटेज को आवश्यकता पड़ने पर समीक्षा एवं विश्लेषण के लिए भी उपयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा, डिपो में रेलकर्मियों की सुरक्षा तथा किसी भी असामान्य स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में भी CCTV निगरानी उपयोगी साबित होगी।

रेलवे की इस पहल से कोचों के रखरखाव में पारदर्शिता और गुणवत्ता बढ़ने के साथ यात्रियों को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और बेहतर रेल यात्रा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles