Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सेवा और समाजसेवा का सम्मान: आकाश भार्गव को स्काउट-गाइड की आजीवन सदस्यता

राज्य स्तरीय वार्षिक अधिवेशन में सम्मानित, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों में योगदान की सराहना

कोटा। शिक्षा, समाजसेवा और युवाओं को संस्कारवान बनाने के क्षेत्र में सक्रिय आनंद एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी आकाश भार्गव को राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के वार्षिक अधिवेशन 2026 में आजीवन सदस्यता का सम्मान प्रदान किया गया। स्थानीय संघ कोटा की ओर से आयोजित भव्य समारोह में उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर संगठन की आजीवन सदस्यता से नवाजा गया।

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्काउट-गाइड एवं उपप्रधान यज्ञ दत्त हाड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि स्काउट-गाइड के सेवा, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को आगे बढ़ाने वाले व्यक्तित्व के रूप में आकाश भार्गव को यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह में शिक्षा मंत्री के विशेष अधिकारी सतीश गुप्ता, स्थानीय संघ अध्यक्ष डॉ. मुकेश दाधीच, पूर्व महापौर सुमन श्रृंगी, पंकज मेहता, प्रकाश जायसवाल, राज दाधीच, विजय माहेश्वरी, गिरीश भार्गव, अरुण भार्गव, वरुण रससेवट, सीबीईओ शिक्षा विभाग नवीन कुमारी, दिलीप माथुर, डॉ. आर.पी. मीणा, योगेंद्र भारद्वाज, सुधीन्द्र गौड़, गोपाल सपरा, मोर मुकुट सिंह हाडा,प्रसुंदर मीणा , नीलिमा यादव,विमल चंद जैन, किशी लालवानी, सारिका सक्सेना, राज सिंह राजावत,संजय साहू, द्वारका लाल शर्मा,शशि गोयल, डॉ. प्रीति जासू, एडवोकेट मायाराम मेघवाल, राजस्थान जार के अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल, पूर्व वार्ड पार्षद युधिष्ठिर चांदसी एवं प्रीति कुमारी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

युवा पीढ़ी को सेवा और संस्कार से जोड़ना समय की जरूरत

अतिथियों ने कहा कि आज के दौर में बच्चों और युवाओं को शिक्षा के साथ अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। स्काउट-गाइड आंदोलन इन मूल्यों को व्यवहारिक रूप से नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

आकाश भार्गव को मिली आजीवन सदस्यता को उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक सरोकारों के प्रति सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। सम्मान प्राप्त होने पर उपस्थित गणमान्यजनों एवं स्काउट-गाइड पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सम्मान को बताया नई जिम्मेदारी

सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आकाश भार्गव ने कहा कि स्काउट-गाइड की आजीवन सदस्यता उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति और अधिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि युवाओं को संस्कार, अनुशासन और सेवा के मार्ग से जोड़ने के लिए वे सदैव अपना योगदान देते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles