अब कोटा की बेटियां बनेगी लेफ्टिनेंट रेंक नर्सिंग ऑफिसर ,बारहवीं बायोलॉजी नीट एक्जाम पास है पहला चरण – डॉ एन.पी.गांधी करियर एक्सपर्ट
नीट के बाद नई उड़ान : सैन्य नर्सिंग सेवा से अधिकारी बनने का अवसर
नीट के बाद डॉक्टर ही नहीं, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का भी सुनहरा अवसर : बेटियों के लिए सैन्य नर्सिंग सेवा का संपूर्ण मार्गदर्शन
✍️ डॉ नयन प्रकाश गांधी ,भारत के प्रतिष्ठित करियर कोच ,पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट
देशभर में प्रत्येक वर्ष लाखों छात्राएँ नीट यूजी में सम्मिलित होती हैं। परिणाम घोषित होने के बाद अधिकांश अभिभावकों का पहला सपना होता है कि उनकी बेटी एमबीबीएस में प्रवेश लेकर डॉक्टर बने। किंतु जब अपेक्षित अंक नहीं आते, तब कई परिवार निराश हो जाते हैं और यह मान लेते हैं कि अब मेडिकल क्षेत्र में बेहतर भविष्य की संभावनाएँ समाप्त हो गई हैं। वास्तव में यह सोच सही नहीं है। देश के प्रतिष्ठित करियर कोच ,भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान मुंबई विश्विद्यालय के एलुमनाई एवं प्रतिष्ठित पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट डॉ नयन प्रकाश गांधी का मानना है कि आज स्वास्थ्य क्षेत्र में एमबीबीएस के अतिरिक्त भी अनेक प्रतिष्ठित करियर उपलब्ध हैं। इन्हीं में से एक है मिलिट्री नर्सिंग सर्विस जहाँ एक योग्य छात्रा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट रैंक मिलिट्री नर्सिंग ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त कर सकती है। इसकी भर्ती भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन डायरेक्टर जनरल आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज द्वारा संचालित चयन प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है । एमएनएस में चयन केवल नीट के अंकों के आधार पर नहीं होता, बल्कि अभ्यर्थी को सात महत्वपूर्ण चरणों से गुजरना पड़ता है। इनमें नीट (यूजी) में पात्रता प्राप्त करना, ऑनलाइन आवेदन करना, नीट मेरिट के आधार पर प्रथम चरण में शॉर्टलिस्ट होना,तत्पश्चात सामान्य बुद्धिमत्ता एवं सामान्य अंग्रेज़ी परीक्षा, मनोवैज्ञानिक अभिरुचि परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार तथा अंत में चिकित्सा परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन एवं अंतिम मेरिट के आधार पर अंतिम चयन होना सुनिश्चित होता है। इसलिए इस भर्ती में सफलता केवल अच्छे नीट अंकों से नहीं, बल्कि ज्ञान, व्यक्तित्व, अंग्रेज़ी भाषा पर पकड़, मानसिक क्षमता, अनुशासन और नेतृत्व कौशल के समन्वित विकास से प्राप्त होती है।इस भर्ती में छात्राओं के लिए 152 सेमी लंबाई आवश्यक है तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र की पात्र छात्राओं के लिए 4 सेमी की छूट, अर्थात 148 सेमी न्यूनतम लंबाई स्वीकार्य है,अभ्यर्थी का जन्म 01 अक्टूबर 2001 से 30 सितंबर 2009 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।आवेदन करने वाली अभ्यर्थी की आयु लगभग 17 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।आवेदन के लिए केवल महिला अभ्यर्थी पात्र हैं। सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि इन सभी के अतिरिक्त अविवाहित, अथवा बिना आश्रित (बच्चे) वाली विधवा, विधिक रूप से पृथक या तलाकशुदा महिला अभ्यर्थी भी पात्र हैं, बशर्ते वे अधिसूचना में निर्धारित अन्य सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हों।बारहवीं में न्यूनतम अंकों की पात्रता सभी श्रेणियों के लिए समान है ,जो बायोलॉजी केमिस्ट्री ,फिजिक्स और इंग्लिश पीसीबीई में कुल पचास प्रतिशत होना अनिवार्य है और बारहवीं रेगुलर श्रेणी में प्रथम प्रयास में उतीर्ण होना यहां सबसे अहम अनिवार्यता है।वजन आयु एवं लंबाई के अनुपात में निर्धारित सैन्य चिकित्सा मानकों के अनुरूप होना चाहिए। अभ्यर्थी की दृष्टि चिकित्सा मानकों के अनुसार स्वीकार्य होनी चाहिए, रंग पहचान सामान्य हो तथा किसी प्रकार की गंभीर नेत्र, हृदय, फेफड़े, अस्थि, तंत्रिका तंत्र अथवा अन्य ऐसी बीमारी न हो जो सैन्य सेवा के लिए अनुपयुक्त मानी जाए।साथ ही अभ्यर्थी शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से स्वस्थ तथा सैन्य प्रशिक्षण और सेवा के लिए पूर्णतः सक्षम होनी चाहिए। अंतिम पात्रता का निर्णय भारतीय सेना द्वारा आयोजित विस्तृत चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाता है।यही नहीं यहां साइकोलॉजिकल परीक्षण भी होता है,जिसका उद्देश्य यह जानना होता है कि उम्मीदवार दबाव, जिम्मेदारी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कितना प्रभावी प्रदर्शन कर सकता है।हर बेटी की क्षमता, रुचि और व्यक्तित्व अलग होता है। इसलिए सभी के लिए एक जैसा निर्णय उचित नहीं हो सकता।आज भारतीय बेटियाँ सेना, अंतरिक्ष, प्रशासन, न्यायपालिका, विज्ञान और चिकित्सा जैसे प्रत्येक क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस भी ऐसा ही एक मंच है, जहाँ एक बेटी वर्दी पहनकर देश की सेवा करती है और अधिकारी के रूप में सम्मानजनक जीवन जीती है।यहां चयन होने के बाद पूरे चार वर्ष बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई के साथ यहां बालिका को शुरू से ही स्टाइपेंड भी दिया जाता है ,और पूरी शिक्षा प्रशिक्षण के दौरान उच्चस्तरीय सुविधाएं मिल्ट्री कमीशन की और से देय होती है
,प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को विश्वस्तरीय सैन्य अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता की नर्सिंग शिक्षा, क्लिनिकल प्रशिक्षण, अनुशासित जीवनशैली तथा निर्धारित नियमों के अनुसार आवास एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। सफल प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को मिल्ट्री नर्सिंग में अधिकारी के रूप में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्ति का अवसर मिलता है। इसके साथ आकर्षक वेतन, सैन्य भत्ते, चिकित्सा सुविधाएं, पदोन्नति के अवसर और सम्मानजनक करियर इसलिए आज एमबीबीएस के समकक्ष प्रतिष्ठित करियर बालिकाओं के मध्यस्थ लोकप्रिय होता जा रहा है।आपकी बेटी में नेतृत्व, सेवा और अनुशासन के गुण हैं, तो उसे इस अवसर के बारे में अवश्य जानकारी दी जानी चाहिए। एमएनएस-2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।इच्छुक छात्राएँ अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें। समय रहते आवेदन करें तथा आगामी चयन चरणों की तैयारी भी प्रारंभ करें। नीट का परिणाम किसी बेटी की क्षमता का अंतिम मापदंड नहीं है। यह अनेक नए अवसरों की शुरुआत भी हो सकता है। आवश्यकता केवल सही जानकारी, उचित मार्गदर्शन और सोच-समझकर निर्णय लेने की है।
यदि आपकी बेटी का सपना केवल डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि वर्दी पहनकर देश की सेवा करना है, तो मिल्ट्री नर्सिंग सर्विस उसके लिए एक गौरवशाली और सम्मानजनक करियर बन सकता है। कोई भी माता पिता करियर मार्गदर्शन हेतु 8107055398 पर भी प्रश्न पूछ सकते है ।
✅ क्यों चुनें सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस)?
भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सम्मान
लेफ्टिनेंट रैंक से करियर की शुरुआत
देश सेवा के साथ सुरक्षित भविष्य
✅ कौन कर सकता है आवेदन?
केवल महिला अभ्यर्थी
12वीं (पीसीबीई) में न्यूनतम 50% अंक
प्रथम प्रयास में नियमित रूप से उत्तीर्ण
नीट (यूजी) में पात्रता आवश्यक
✅ आयु एवं शारीरिक पात्रता
आयु: 17–25 वर्ष (अधिसूचना अनुसार)
न्यूनतम लंबाई: 152 सेमी (पूर्वोत्तर क्षेत्र हेतु नियमानुसार छूट)
सैन्य चिकित्सा मानकों के अनुसार शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस
✅ चयन प्रक्रिया के 7 चरण
नीट (यूजी) में पात्रता
ऑनलाइन आवेदन
नीट मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं अंग्रेज़ी परीक्षा
मनोवैज्ञानिक अभिरुचि परीक्षा
व्यक्तिगत साक्षात्कार
चिकित्सा परीक्षण एवं अंतिम मेरिट
✅ प्रशिक्षण के दौरान क्या मिलेगा?
4 वर्षीय बी.एससी. नर्सिंग
स्टाइपेंड
विश्वस्तरीय सैन्य अस्पतालों में प्रशिक्षण
आवास एवं अन्य निर्धारित सुविधाएँ
✅ प्रशिक्षण के बाद क्या मिलेगा?
लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्ति
आकर्षक वेतन एवं सैन्य भत्ते
चिकित्सा सुविधाएँ
पदोन्नति के अवसर
सम्मानजनक एवं सुरक्षित करियर
✅ मनोवैज्ञानिक अभिरुचि परीक्षा क्यों महत्वपूर्ण है?
निर्णय लेने की क्षमता
नेतृत्व कौशल
आत्मविश्वास
तनाव में कार्य करने की क्षमता
अनुशासन एवं व्यक्तित्व का मूल्यांकन
✅ क्यों है यह एमबीबीएस का बेहतरीन विकल्प?
वर्दी के साथ देश सेवा
अधिकारी का दर्जा
उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण
सम्मान, सुरक्षा और करियर ग्रोथ
✅ अभिभावकों के लिए विशेष संदेश 🎤 डॉ नयन प्रकाश गांधी (करियर एक्सपर्ट)
🤙केवल अंकों के आधार पर करियर तय न करें।
🤙बेटी की रुचि, व्यक्तित्व और क्षमता के अनुसार सही मार्गदर्शन दें।
🤙समय रहते आवेदन और तैयारी शुरू करें।





