Wednesday, September 9, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में 11 से 27 सितंबर तक 17 दिन में सरकारी कार्यालयों में केवल 7 दिन होगा कामकाज

कोटा में 11 से 27 सितंबर तक 17 दिन में सरकारी कार्यालयों में केवल 7 दिन होगा कामकाज

— विशेष संवाददाता : भारत सिंह चौहान

कोटा/09 सितंबर/कोटा शहर के राजकीय कार्यालयों में 11 सितंबर से 27 सितंबर के बीच कामकाज पर व्यापक असर रहेगा। इस 17 दिवसीय अवधि में विभिन्न त्योहारों, आयोजनों और साप्ताहिक अवकाशों के चलते कुल 10 दिन अवकाश रहेगा, जबकि कार्यालय केवल 7 दिन ही खुलेंगे।

अवकाश तालिका:-11 सितंबर (शुक्रवार): नगर निगम चुनाव के कारण अवकाश

12–13 सितंबर (शनिवार–रविवार): साप्ताहिक अवकाश

14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी (जिला कलक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश)

19–20 सितंबर (शनिवार–रविवार): साप्ताहिक अवकाश

21 सितंबर (सोमवार): रामदेव जयंती, तेजा दशमी एवं खेजड़ली शहीद दिवस (राजकीय अवकाश)

25 सितंबर (शुक्रवार): अनंत चतुर्दशी / गणेश विसर्जन (जिला कलक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश)

26–27 सितंबर (शनिवार–रविवार): साप्ताहिक अवकाश

केवल इन 7 तिथियों को होगा कार्य:

राजकीय कार्यालयों में केवल 15, 16, 17, 18, 22, 23 और 24 सितंबर को ही सामान्य कामकाज होगा। इसके बाद सितंबर माह में 28,29 एवं 30 को राजकीय कार्यालय खुलेंगे ।

लगातार छुट्टियों के चलते आमजन को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रशासनिक, पंजीयन एवं अन्य आवश्यक कार्य इन्हीं कार्यदिवसों के अनुसार समय रहते नियोजित कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles