कोटा/आज कला दीर्घा में सीबी गार्डन नयापुरा में लोक सस्कृति के अनुपम छबि के होंगे दिदार, लोक सस्कृति के सवर्धन का होगा अनूठा आयोजन, कोटा वासियों के लिए होने जा रहा है | यह विशेष आयोजन ” द ज्याग और एस. एस. चौबदार आर्ट गैलरी के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहा है, आज देव शयनी एकादशी कों लाडी बोहणी लोक पर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा |कार्यक्रम के आयोजक धांसू अन्नुसिंह धाकड़ व चित्रकार शम्भू सिंह चौबदार ने बताया कि, इस आयोजन कि विशेष विशेषता यह रहेगी कि, अतिथि, प्रायोजक व प्रतिभागीयों के अभिभावकों, की वेश भूषा और भाषा राजस्थानी कल्चरल में झलकेगी और लोक संस्कृति के नृत्यों व गीतों से समा बंधेगी इसके पश्चात जुलुस के रूप में लाडियों कों बुहाने (विसर्जित ) करने के लिए बारह दवारी पर जायेंगे, और सब लाडियों कों बूहाई जायेगी और इसके पहले बालकों द्वारा लाडी लूट महोत्सव में लड़ियां (प्रतीक गुड़िया ) लूटी जायेगी इस कार्यक्रम में सारी रित के हिसाब से संस्कृति नजर आएगी कार्यक्रम में,विजय कुमार मैथुल,शिवकुमार नागर गुमानी रूपनारायण, संजय, अनुपमा पँवार, विशाल, रितु का सहयोग रहेगा





















