भारत सिंह चौहान
कोटा, 8 सितंबर /निवर्तमान राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल की अगुवाई में दिनांक 7 सितंबर को महाराजा अग्रसेन सेवा समिति, सुभाष नगर-अनन्तपुरा, कोटा द्वारा नगर निगम कोटा वार्ड नं. 27 के भाजपा प्रत्याशी लोकेश गुप्ता के भव्य स्वागत एवं सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, अग्रसेन जागृति महिला मंडल की मातृशक्ति तथा क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उपस्थित रहकर लोकेश गुप्ता के समर्थन में अपना विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठजनों में सुरेश मित्तल, जिला अध्यक्ष उद्योग प्रकोष्ठ, डॉ. राजकुमार राजवंशी, प्रदेश कार्य अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, राजेश मित्तल, प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष संगठन, राजेन्द्र अग्रवाल, भाजपा पूर्व महामंत्री, श्री कीर्तिकान्त गोयल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, संजय निझावन, पूर्व पार्षद ब्रजमोहन गौड़ एवं श्री सोनू धाकड़, जम्बू जैन, चन्द्र प्रकाश सिंघल, पूर्व जिला अध्यक्ष जिला सम्मेलन, राकेश खींची ने अपने प्रेरणादायक विचार रखते हुए लोकेश गुप्ता को विजयी बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक रमेश चन्द्र गोयल, अध्यक्ष कैलाश जैन, महामंत्री पदम कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश जी जैन, कार्य अध्यक्ष श्री संजय जैन (निर्माण), सांस्कृतिक मंत्री किशन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवराज गुप्ता, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पवन गोयल, विमल कुमार जैन, संजय सिंघल, गोपाल गुप्ता, संगठन मंत्री जगदीश जिंदल, चैतन्य गोयल, अक्षय जैन, कार्यकारिणी सदस्य रामेन्द्र अग्रवाल, रामेश्वर मंगल, ओमप्रकाश गर्ग, राधेश्याम मित्तल, विशाल गोयल, सुशील गर्ग, रवि गर्ग, कमलकांत गर्ग, जागृति महिला मण्डल की महामंत्री मोहिनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष मैना जैन, रितु मंगल, शीला गोयल, श्रीमती भारती गोयल, श्रीमती वंदना मित्तल, नीलू अग्रवाल, श्रीमती विल्का अग्रवाल, निशा, मनोरमा गुप्ता, श्रीमती पूजा सिंघल, योगिता जैन, श्याम मित्र मण्डल एवं पूर्व युवा अध्यक्ष सुमित जैन, मयंक अग्रवाल, निखिल जैन, आशीष जैन, सुरेन्द्र गोयल, अमित अग्रवाल, ब्रह्मानंद गर्ग, महेश गर्ग, कुणाल अग्रवाल, लोकेश खंडेलवाल, अशोक शर्मा सहित समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, महिला मंडल एवं युवा साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संजय जैन (निर्माण) द्वारा किया गया।





