कोटा/पाटनपोल व्यापार सेवा समिति कोटा की द्विवार्षिक आमसभा जैन भवन टिपटा मे सम्पन्न हुई जिसमे संरक्षण मंडल मे इस्माइल भाई , हुसैनी भाई , एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविलास जैन ने की इन सभी ने सर्व सहमती से अध्यक्ष धीरज जैन, कार्यकारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, महामंत्री निर्मल जैन कोषाध्यक्ष राजमल हरसोरा को पुनः मनोनीत किए गए इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा व्यापार महासंघ महासचिव अशोक महेश्वरी कार्यक्रम के अध्यक्षता राजस्थान खुदरा विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम विलास जैन के द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया, और सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई व सभी सदस्यों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया मुख्य अतिथि अशोक माहेश्वरी के द्वारा सभी सदस्यों को नंदग्राम में बन रहे श्री मथुराधीश मंदिर कॉरिडोर की बधाई दी गई और उसमें विशेष सहयोग के लिए ललित जैन हरसोरा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामविलास जैन द्वारा सभी व्यापारी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत बताई कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा किया गया और आभार महामंत्री निर्मल जैन द्वारा किया गया






