Tuesday, July 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इंजेक्शन लगने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत; परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

इंजेक्शन लगने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, मौत; परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

कोटा/रावतभाटा। चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ललिता रावत, निवासी न्यू मार्केट, रावतभाटा, पिछले सात दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद महिला को ड्रिप चढ़ाई गई और इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि महिला के मुंह से झाग निकलने लगे और शरीर का रंग नीला पड़ने लगा। कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने रावतभाटा अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया तथा पुलिस को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इधर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव का कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles