Thursday, October 22, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एकता, उत्साह और उल्लास का महासंगम बनी अग्रवाल समाज की भव्य पूल पार्टी

एकता, उत्साह और उल्लास का महासंगम बनी अग्रवाल समाज की भव्य पूल पार्टी

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल एवं पूर्व कोटा जिला चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में रविवार को कोटा के एक निजी वाटर पार्क में आयोजित अग्रवाल समाज की विशाल पूल पार्टी ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन में 1050 से अधिक अग्रबंधुओं, महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज की एकता और संगठन शक्ति का परिचय दिया।

सुबह 8:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक चले इस पारिवारिक आयोजन में नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का अल्पाहार तथा पारंपरिक दाल-बाटी-चूरमा सहित उत्कृष्ट भोजन की व्यवस्था की गई। प्रतिभागियों ने स्विमिंग, रेन डांस, वेव पूल, हाउजी, मनोरंजक खेलों एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

आयोजन की सफलता में हेमराज जिंदल एवं उनकी युवा टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही। चन्द्रप्रकाश सिंघल, रमेश चन्द्र गोयल, कैलाश जैन, पदम कुमार गुप्ता, सुमित जैन, लोकेश गुप्ता, रोहित जैन, ब्रह्मानंद गर्ग, शंकर अग्रवाल, संतोष गुप्ता, उमा सिंघल, शमा गुप्ता, स्वाति गर्ग, हेमलता गुप्ता, वर्षा गुप्ता, धीरज गोयल, लक्की बंसल, शैल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सुरेन्द्र गोयल, राहुल अग्रवाल एवं कुणाल अग्रवाल सहित पूरी युवा टीम ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम में विवेक राजवंशी, महेश गुप्ता (शिवज्योति), जगदीश जिंदल (पूर्व भाजपा जिला महामंत्री), संदीप अग्रवाल (चांदीवाला), परमानन्द गोयल (राजस्व सलाहकार, कोटा विकास प्राधिकरण), मनोज गर्ग, अनुप सिंघल, आर.के. जैन (आर.के.पुरम), कैलाश गर्ग, मुकेश जैन (कोटा जंक्शन), कमल अग्रवाल, डॉ. आर.के. राजवंशी, जगदीश अग्रवाल (प्रॉपर्टी), महेन्द्र गर्ग, राजेश मित्तल एवं मनोज जैन (काव्य क्लासेज) सहित अनेक वरिष्ठ अग्रबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भोजन व्यवस्था का सफल संचालन रमेश अग्रवाल (स्टेशन) के नेतृत्व में किया गया, जिसकी प्रतिभागियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles