190 मरीजों की हुई जांच, 23 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
-भारत सिंह चौहान
बारां। अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी की ओर से सुधा मेडिकल कॉलेज, कोटा के सहयोग से रविवार को अंजुमन मैरिज हॉल में निःशुल्क मेडिकल एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मदरसा अंजुमन इस्लामिया के सदर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शाहिद मन्नू पठान ने फीता काटकर किया।
अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि शिविर में सुधा मेडिकल कॉलेज, कोटा से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों के स्वास्थ्य एवं आंखों की विस्तृत जांच की। शिविर के दौरान कुल 190 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद 23 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिन्हें कोटा ले जाकर निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी के सदर आबिद हुसैन अंसारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आंखों से संबंधित बीमारियों का समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।
शिविर को सफल बनाने में मास्टर अय्यूब अली, हाजी वसीम अहमद, अब्दुल मतीन, हाजी मोहम्मद अशफाक, हाजी अब्दुल हसीब, डॉ. जाकिर पार्षद , पार्षद अब्दुल अजीज(अज्जू), बबलू बक्सा, मौलाना अख्तर व वासिद खान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।
शिविर संयोजक हाजी इकबाल हुसैन ने चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। शिविर को लोगों का उत्साहजनक सहयोग मिला और बड़ी संख्या में मरीजों ने इसका लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।






