Tuesday, July 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सोशल मीडिया पर गेमिंग आईडी सस्ते में बेचने के नाम पर ठगी, सवाई माधोपुर का आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर गेमिंग आईडी सस्ते में बेचने के नाम पर ठगी, सवाई माधोपुर का आरोपी गिरफ्तार

कोटा। कोटा साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सस्ते दामों में गेमिंग आईडी बेचने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सवाई माधोपुर निवासी नासिर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कम कीमत में गेमिंग आईडी उपलब्ध कराने का लालच देता था। विश्वास में लेने के बाद वह ऑनलाइन भुगतान करवा लेता, लेकिन न तो गेमिंग आईडी देता और न ही रकम वापस करता। इस तरह आरोपी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका था।

जांच में सामने आया कि ठगी की रकम को छिपाने के लिए आरोपी अपने परिचितों के बैंक खातों में पैसे डलवाता था, जिससे पुलिस की जांच को भटकाया जा सके। साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई साइबर थाना अधिकारी विनोद कुमार के निर्देशन में गठित टीम द्वारा की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है तथा उसके साथ इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वस्तु या गेमिंग आईडी को असामान्य रूप से सस्ते दाम में बेचने के झांसे में न आएं। ऑनलाइन भुगतान करने से पहले विक्रेता की सत्यता अवश्य जांच लें और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles