– मयूर टाइम्स न्यूज़ /गिरिराज महावर
कोटा।। कोली समाज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री व लोकसभा अध्यक्ष को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया गया! आदर्श महात्मा बुद्ध कोली उत्थान समिति के महामंत्री राम गोपाल वर्मा ने प्रेस नोट ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर ‘धरोहर’ कोली समाज टीचर्स कॉलोनी केशवपुरा कोटा पर चारों तरफ से हो रहे अतिक्रमण को लेकर समिति ने कई बार KDA व नगर निगम को कार्यवाही हेतु लिखित में दे रखा है ! परन्तु न तो KDA की तरफ़ से कोई कार्यवाही हुई ,न निगम द्वारा l अतिक्रमियों को न भगवान का डर है न धर्म का।,यहां पर थड़िया किराए पर दी जा रही है और खरीदी व बेची भी जा रही है ! यहां अवैध थडियों पर गैस रिफिलिंग की जा रही है! जिससे ब्लास्ट होने का खतरा बना रहता है! शाम होते ही यहां नशेड़ियों का जमावड़ा हो जाता है! व अवैध रूप से गांजा व शराब बेची जा रही है थड़ियों के ऊपर वह अंडरग्राउंड 11 केवी बिजली लाइन जा रही है यहां कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है! पास ही राजकीय माध्यमिक विद्यालय है जहां बालक बालिकाएं अध्ययन कर जब निकलती है कुछ मनचले लोग उन पर फबतिया करते रहते हैं! थड़ियों के आगे 20 फीट तक सामान फैला रखा है जिस रास्ते जाम हो जाते हैं और एक्सीडेंट का खतरा भी बना रहता है!अतिक्रमियों द्वारा मंदिर के गेट पर भी थड़िया रखी हुई है जिसके चलते मंदिर का दरवाजा भी बंद है अतिक्रमणियों द्वारा कोटा शहर की सुंदरता खराब की जा रही है। समस्या के समाधान का जिला कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लिया तथा जल्दी ही समाधान के निर्देश दिए।ज्ञापन देने में मुख्य रूप से मुकुट जगरिया,भीमराज महावर,रामगोपाल वर्मा, जितेंद्र जैथल, भीमराज अटारिया, पुष्पकांत महावर, हरिनारायण महावर, रमेश महावर, गिर्राज महावर, चतुर्भुज महावर , पुरुषोत्तम महावर , सागर वर्मा, मुंशी लाल सोकरिवाल मांगीलाल महावर, कुसुम महावर, सुनैना वर्मा, सुशीला महावर, राजेश महावर ,निर्मला वर्मा,प्रिया जगेनिया,सुनीता महावर सहित हजारों की संख्या में कोली समाज उपस्थित रहा!
















