Monday, August 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा रेलवे स्टेशन पर रेलवे हॉस्पिटल का विशेष कैंप, एमबीएस हॉस्पिटल का भी पोलियो बूथ स्थापित

भारत सिंह चौहान

कोटा। डीआरएम  अनिल कालरा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुपर्णा सेन रॉय के निर्देशन में राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल में आज दिनांक 28 जून  से पोलियो टीकाकरण अभियान प्रारंभ हो गया है, जो 30 जून  तक चलेगा। इस दौरान कोटा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों के 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि कोटा रेलवे स्टेशन पर रेलवे हॉस्पिटल की ओर से विशेष टीकाकरण कैंप स्थापित किया गया है, जहां एक मेडिकल टीम शिफ्ट में 24 घंटे तैनात रहकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही है। इसके साथ ही एमबीएस हॉस्पिटल की ओर से भी कोटा रेलवे स्टेशन पर पोलियो टीकाकरण हेतु अलग मेडिकल बूथ स्थापित किया गया है, ताकि स्टेशन से गुजरने वाले अधिकतम बच्चों को इस अभियान के दायरे में लाया जा सके।

मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों न्यू कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, बाराँ एवं बयाना सहित समस्त स्टेशनों पर भी टीकाकरण बूथ संचालित किए जा रहे हैं, जिससे यात्रा कर रहे बच्चों को कोई भी सुविधा न छूटे।

रेल प्रशासन सभी रेल कर्मचारियों, यात्रियों एवं आम नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को इस तीन दिवसीय अभियान के दौरान पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं तथा पोलियो मुक्त भारत के संकल्प में सहभागी बनें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles