Friday, June 26, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर सीज, केडीए की कार्रवाई

भारत सिंह चौहान की रिपोर्ट

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) के आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सकतपुरा स्थित नाव चौराहे के पास संचालित गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर को सीज करने की कार्रवाई की गई।

केडीए सचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि संबंधित प्रकरण न्यायालय द्वारा विधिवत सुनवाई के लिए प्राधिकरण को प्राप्त हुआ था। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद उपायुक्त एवं प्राधिकृत अधिकारी हर्षित वर्मा द्वारा स्टोर को सीज करने के आदेश जारी किए गए।

आदेश की पालना में तहसीलदार सुरेन्द्र शर्मा, कानूनगो हरिश गुप्ता एवं पटवारी अमित कुमार ने प्राधिकरण के जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचकर सीजिंग की कार्रवाई को पूर्ण किया।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय एवं सक्षम प्राधिकारी के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। केडीए द्वारा नियमों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles