Friday, June 26, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मोहर्रम पर मदनी वेलफेयर सोसाइटी का रक्तदान शिविर, 101 यूनिट रक्त संग्रहित

अशफाक अंसारी की रिपोर्ट

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और जरूरतमंद मरीजों के लिए किया गया रक्तदान, रक्तदाताओं का सम्मान; हलवा लंगर और शरबत की सबील भी लगाई

कोटा। मोहर्रम के अवसर पर मदनी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक अंसारी ने बताया कि शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह रक्त थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों एवं अन्य जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।

शिविर में शहर काजी जुबेर अहमद, निवर्तमान पार्षद सलीना शेरी, आसिम सोनू अब्बासी, जरगाम अहमद, पंकज मेहता तथा पंचायत अंसारियां के अध्यक्ष लियाकत अंसारी ने रक्तदाताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मदनी एजुकेशन एंड वेलफेयर समिति के अध्यक्ष मोहम्मद रफीक अंसारी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। ऐसे सामाजिक आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सेवा की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जहीर अहमद अंसारी, अब्दुल कय्यूम

अजहर अंसारी, मोहम्मद शफीक, शेरखान, मतीन अंसारी, अनवर हुसैन, जाकिर हुसैन, अब्दुल रहीम, साबिर हुसैन, समीउद्दीन, साजिद हुसैन, अलाउद्दीन, इरशाद मलिक, स्माइल मिर्जा, रमजानी, अफजल, मारूफ भाई, शब्बीर भाई, इमरान, मोहम्मद अली, राजू भाई (लाइट) सहित मदनी एजुकेशन एंड वेलफेयर समिति के सभी सदस्यों ने सहयोग दिया।

शिविर के दौरान श्रद्धालुओं के लिए हलवे का लंगर आयोजित किया गया तथा शरबत की सबील लगाकर राहगीरों और उपस्थित लोगों को शरबत वितरित किया गया।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles