Saturday, October 3, 2026
file_000000001f3c81f8af4bf00ddfabb1bf
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हरिद्वार में 18 अगस्त से शुरू होगी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में आगामी 18 अगस्त से 25 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का आयोजन श्री गंगा चैरिटेबल होटल, भूपतवाला, हरिद्वार में किया जाएगा, जहां प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4:30 बजे तक श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ ले सकेंगे।

कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री बनवारी लाल शास्त्री (गंगापुर सिटी) द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा के दौरान धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में भक्तों को सत्संग, भजन एवं धर्मोपदेश का लाभ मिलेगा।

आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles