– महावीर सेन बूंदी
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजस्थान द्वारा लोकतंत्र, संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता की रक्षा के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव के नेतृत्व में जयपुर के शहीदी स्मारक पर “लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह” का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुनील पंवार उपाध्यक्ष कुणाल बेनर्जी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा , नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन की प्रदेश प्रभारी रीना वाल्मीकि मोहन डागर , विकास बुड़ानिया जितेन्द्र कसाना , उर्मिला धायल , विद्येश्वरी राठौर , सुभीता सिंघल ओमकार वर्मा , केशव तिवारी जी महावीर सेन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया






