Wednesday, August 19, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ग्रीष्मकालीन कौशल विकास शिविर के अंतर्गत स्काउट जिला मुख्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

अखिल नामा

बारां।राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड मुख्यालय, बारां के तत्वावधान में आयोजित ग्रीष्मकालीन कौशल विकास शिविर के अंतर्गत स्काउट जिला मुख्यालय पर एक प्रेरक एवं उद्देश्यपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को आत्मनिर्भर, दक्ष एवं संस्कारित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपप्रधान स्काउट एवं गाइड श्री ललित वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे कौशल विकास शिविर विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना एवं व्यावहारिक दक्षताओं का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में कौशल ही सफलता की कुंजी है और स्काउट-गाइड गतिविधियाँ युवाओं को जीवन के हर क्षेत्र के लिए तैयार करती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्किल ऑर्गेनाइजर श्रीमती सुनीता मीणा ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि ग्रीष्मकालीन कौशल विकास शिविर विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने प्रशिक्षकों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि श्री बृज गोविंद टेलर ने कहा कि कौशल आधारित शिक्षा समय की आवश्यकता है। स्काउट एवं गाइड द्वारा संचालित इस प्रकार के शिविर न केवल तकनीकी एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सेवा भाव से भी जोड़ते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान मेंहदी , मांडणा , चित्रकला,पोस्टर ,निबंध,कविता,समेत अनेक अभिरुचि आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।साथ ही प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

दक्ष प्रशिक्षक महेश कुमार,महेश सेन,यश शर्मा ,रितिका ,मीनाक्षी पोसवाल, मंजुलता मेमरोट, सुनीता सेन, भवानी शंकर मीणा, सतीश सिंह, हंसराज नागर कल्पेश स्कूल, इशिका नागर, प्रवीण वशिष्ठ सहित शिविर के प्रशिक्षणार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों में उत्साह एवं सीखने की ललक स्पष्ट दिखाई दी।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तथा भविष्य में इस प्रकार के रचनात्मक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने के संकल्प के साथ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles