Wednesday, August 19, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केडीए शहरी सेवा शिविर में समस्याओं का त्वरित निस्तारण, वारिस को मौके पर मिला पट्टा  

भारत सिंह चौहान

कोटा/कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा ‘शहरी सेवा शिविर-2026’ के अंतर्गत बुधवार, 18 जून को आमजन की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया गया।

प्राधिकरण आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 311 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 163 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान की गई। शिविर में कुल 14.21 लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ।

शिविर में हुए प्रमुख कार्य इस प्रकार रहे:

• पट्टा आवंटन: कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत पट्टों के 124 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 32 का निस्तारण कर 2.23 लाख रुपये की राशि प्राप्त की गई। प्राधिकरण की स्वयं की योजना के अंतर्गत 18 पट्टे जारी किए गए।

• वारिस को मौके पर पट्टा: ग्राम कन्हाड़ी, खसरा नं. 141 स्थित श्रीनाथ विहार योजना के भूखण्ड संख्या 84 का पट्टा आवेदक प्रेमोद कुमार पुत्र स्व. राधेश्याम बारोलिया को जारी किया गया। वर्ष 2023 में प्रशासन शहरों के संग अभियान में आवेदन कर 27-09-2023 को राशि जमा कराने के बाद भी रिकॉर्ड में मृतक का नाम होने से प्रकरण लंबित था। आज शिविर में मृतक के वारिस द्वारा विधिक वारिसान शपथ पत्र, सहमति पत्र एवं दान पत्र प्रस्तुत करने पर त्वरित कार्रवाई कर पट्टा जारी किया गया। पट्टा मिलने पर आवेदक ने राज्य सरकार के अभियान की प्रशंसा की।

• लीज मुक्ति एवं फ्री होल्ड: बकाया लीज जमा करवाकर फ्री होल्ड एवं लीज मुक्ति प्रमाण पत्र के 85 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 81 का निस्तारण करते हुए 11.98 लाख रुपये की वसूली की गई।

• भवन मानचित्र एवं नाम हस्तांतरण: भवन मानचित्र के 18 प्रकरणों में से 15 तथा नाम हस्तांतरण के 19 में से 17 प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया।

• शहरी आधारभूत सेवाएं: सीवर कनेक्शन हेतु 1 नया आवेदन प्राप्त हुआ तथा 29 सीवर कनेक्शन स्वीकृत किए गए। सड़क मरम्मत के अंतर्गत 350 वर्ग मीटर सी.सी. सड़क का कार्य पूर्ण किया गया। नाला/नाली मरम्मत के तहत 70 रनिंग मीटर कार्य किया गया एवं 7 फेरो सीमेंट कवर लगाए गए। सीवर लाइन मरम्मत में 5 मेन हॉल कवर बदले गए।

• सौंदर्यीकरण एवं विद्युत: प्रमुख चौराहों एवं डिवाइडरों पर 60 वर्ग मीटर, पार्कों में 200 वर्ग मीटर तथा अन्य स्थानों पर 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेंटिंग व सुधार कार्य किया गया। स्ट्रीट लाइट लगाने से संबंधित 1 नया आवेदन भी प्राप्त हुआ।

प्राधिकरण के सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार कोटा विकास प्राधिकरण ‘शहरी सेवा शिविर’ के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles