पाकिस्तान के खैबर पख्तुरव्वा प्रान्त में 3 साल के बच्चे पर बिजली चोरी करने का आरोप दर्ज किया गया, सुनने में बड़ा ही विचित्र मामला लग रहा है, आखिर 3 साल का मासूम बच्चा कैसे बिजली चोरी कर सकता है, पेशावर इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी और जल एवं विद्युत विकास प्राधिकरण की शिकायत पर बच्चे पर बिजली चोरी करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई, उस बच्चे को अदालत में पेश किया गया, जहां जज ने केस रद्द कर दिया गया




