रविवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग द्वारा भीषण गर्मी अधिक मास को देखते हुए शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ आज प्रातः 10:00 बजे से अग्रसेन चौराहे नयापुरा पर किया गया। संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी शीतल जल प्याऊ अमावस्या के उपलक्ष पर संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज के गौरव समाजसेवी श्री संदीप जी अग्रवाल चांदीवाला, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री नवल किशोर जी गर्ग, अग्रवाल समाज वर्कशॉप के अध्यक्ष रामनिवास जी गर्ग, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, सत्यनारायण जैन गर्ग थे ल।
महिला महामंत्री रूपा अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में श्रीमती संगीता गर्ग, भारती जैन, उमा सिंगल, किरण अग्रवाल, भावना अग्रवाल, ममता मित्तल, आशा अग्रवाल, ललित अग्रवाल, आशीष गोयल, दिनेश अग्रवाल, किशन गुप्ता, पवन अग्रवाल, जगदीश प्रसाद जैन अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, ललित किशोर मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल एवं समाज और संस्था के कई गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपूर्ण हुआ।










