Monday, May 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लेखक परमानन्द गोयल ने पंकज लड्डा को भेंट की ‘विचारों की उड़ान’

कोटा/‘कोटा लैंड बैंक’, ‘संसद विजिट–यादें’ और ‘हाड़ौती गौरव सम्मान–2026’ जैसी चर्चित पुस्तकों के लेखक एवं सामाजिक चिंतक परमानन्द गोयल ने अपनी प्रेरणादायी कृति ‘विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नजरिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका’ जाने-माने इन्वेस्टर, ट्रेडर, सोशल मीडिया ऑब्ज़र्वर तथा आगामी 23 मई, शनिवार को भक्ति, शक्ति और श्रद्धा के दिव्य संगम के रूप में आयोजित विराट सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ – द्वितीय संस्करण के सूत्रधार पंकज लड्डा को ससम्मान भेंट की।

लेखक परमानन्द गोयल के अनुसार, आज के प्रतिस्पर्धी दौर में यह पुस्तक युवाओं और कोचिंग विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में उपयोगी सिद्ध हो सकती है। पुस्तक में दिए गए विचार एवं सूत्र विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने तथा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

यह पुस्तक जीवन के विविध अनुभवों पर आधारित एक चिंतनपरक कृति है, जो युवाओं को आत्ममंथन, व्यक्तित्व विकास और जीवन को नए नजरिए से देखने की प्रेरणा प्रदान करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles