Saturday, August 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर 49 यूनिट रक्तदान, शादी की वर्षगांठ को बनाया मानवता का उत्सव

भारत सिंह चौहान

बारां/कोटा – अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत शुक्रवार को परिवार दिवस एवं समाजसेवी दुर्गाप्रसाद प्रजापति की शादी की वर्षगांठ के अवसर पर शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर0 कोटा-बारां, रक्तकोष फाउंडेशन, अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ एवं शहीद रामचंद्र विद्यार्थी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बारां ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद जिलेभर से पहुंचे रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 49 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

शिक्षा सहकारी अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि शिविर का शुभारंभ ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. बिहारीलाल मीना, शिक्षा सहकारी डायरेक्टर राजमल मीना, दिनेश नागर, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट, जिलाध्यक्ष नंदलाल केसरी, जिला ब्रांड एंबेसडर संजय मेघवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि बारां ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत इस शिविर का आयोजन किया गया।

जायसवाल ने कहा कि परिवार दिवस पर रक्तदान का संदेश समाज को यह प्रेरणा देता है कि जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पुण्यतिथि जैसे अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़कर जरूरतमंद परिवारों की मदद की जा सकती है। नंदलाल केसरी ने सभी से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

शिविर में दुर्गाप्रसाद प्रजापति ने 31वीं, उनकी पत्नी निर्मला प्रजापति ने 9वीं, साजिद अली ने 67वीं, नवीन राठौर ने 34वीं, भवानी सुमन ने 20वीं बार रक्तदान किया। वहीं राजेन्द्र बेतडिया ने 19वीं, निशा प्रजापति ने 8वीं तथा ईश्वर प्रजापति ने अपनी पत्नी के साथ 11वीं बार रक्तदान किया।

शिविर के सफल आयोजन में योगेश प्रजापति, मनीष प्रजापति, ओम चक्रवती, रामस्वरूप प्रजापति, दिनेश बहेनिया सहित विभिन्न तहसीलों के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। अंत में दुर्गाप्रसाद प्रजापति एवं योगेश प्रजापति ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles