Saturday, August 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां में कानून व्यवस्था और भाईचारे की मिसाल बने एएसपी राजेश चौधरी को भावभीनी विदाई

भारत सिंह चौहान

बारां। जिले में अपनी मिलनसार कार्यशैली, जिम्मेदार प्रशासनिक क्षमता और बेहतरीन पुलिसिंग के लिए पहचान बनाने वाले अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के स्थानांतरण पर मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान परिवार एवं कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

मौलाना आजाद मानव सेवा संस्थान परिवार के संरक्षक एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव हाजी अब्दुल गनी, संस्थान अध्यक्ष शेख बहादुर अली, जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के युवा जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी तथा उपाध्यक्ष अब्दुल वहीद मुन्ना मास्टर ने एएसपी कार्यालय पहुंचकर राजेश चौधरी का पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने एएसपी राजेश चौधरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून व्यवस्था मजबूत हुई तथा साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का शानदार माहौल कायम रहा। उन्होंने आमजन के प्रति संवेदनशीलता एवं निष्पक्ष कार्यशैली से पुलिस प्रशासन की सकारात्मक छवि को मजबूत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जिले को दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles