Wednesday, May 13, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

युवा साथी सेवा संस्थान ने तालेड़ा में परिंदों के लिए लगाए परिंडे

महावीर सेन जय स्थल बूंदी

कोटा/भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा साथी सेवा संस्थान द्वारा संचालित “परिंदों के लिए परिंडे” अभियान के अंतर्गत बुधवार को तालेड़ा कस्बे में मिट्टी के परिंडे लगाए गए।

संस्थान के सचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन अभय सिंह मीणा ने बताया कि संस्थान के उपाध्यक्ष राजाराम गोचर के जन्मदिन के अवसर पर अध्यक्ष विकास पांचाल के नेतृत्व में आरोह फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता केंद्र, तालेड़ा परिसर में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु परिंडे बांधे , पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर कृषि एवं ग्रामीण विकास राष्ट्रीय बैंक नाबार्ड के डीडीएम राजकुमार जी के डीजीएम पद पर पदोन्नत होकर जयपुर कार्यालय में नियुक्त होने तथा मोहित सर के अहमदाबाद से बूंदी एवं टोंक जिले के जिला विकास प्रबन्धक बूंदी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर उनका साफा पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में आरोह फाउंडेशन जयपुर ज़ोन के जिला समन्वयक दीपक चौधरी, युवा साथी सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं वित्तीय परामर्शदाता विकास पांचाल, संगठन मंत्री एवं सहायक वित्तीय सलाहकार बूंदी तुलसीराम सैनी, टेक्निकल सर्विस प्रोवाइडर एवं रघुनाथपुरा सहकारी समिति के व्यवस्थापक ओमप्रकाश जांगिड़, राजस्थान ग्रामीण बैंक बूंदी के पूर्व एफएलसी लक्ष्मण सिंह हाड़ा तथा संस्थान सदस्य उमाशंकर मीणा उपस्थित रहे।

संस्थान पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की कि गर्मी के मौसम में अपने घरों, छतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें, ताकि बेजुबान पक्षियों को राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles