Sunday, October 11, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शमा गुप्ता मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) की कोटा जिला संगठन मंत्री नियुक्त

भारत सिंह चौहान

कोटा/मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) की राजस्थान प्रदेश इकाई में संगठनात्मक विस्तार करते हुए शमा गुप्ता को नारी शक्ति प्रकोष्ठ का जिला संगठन मंत्री (कोटा) नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा एवं प्रदेश कोर कमेटी के निर्णय तथा प्रदेश महामंत्री सुनीता गुप्ता (कनक) की अनुशंसा पर की गई है।

संगठन के अनुसार, शमा गुप्ता के नेतृत्व में मानवाधिकार सहयोग संघ के मूल ध्येय “मानव कल्याण” को जन-जन तक पहुँचाने तथा मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कोटा जिले में प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को गति प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. एस. चौधरी एवं राष्ट्रीय कोर टीम ने शमा गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शमा गुप्ता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नारी शक्ति प्रकोष्ठ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles