Thursday, May 14, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

काँग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने खेल मैदान में पेयजल व्यवस्था की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

भारत सिंह चौहान

कोटा/कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी ने कोटा रोड स्थित खेल संकुल/उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में शुद्ध पेयजल व्यवस्था करवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर बाल मुकुंद असावा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि शहर के प्रमुख खेल मैदान में प्रतिदिन सुबह और शाम सैकड़ों खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करने पहुंचते हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी मॉर्निंग-इवनिंग वॉक एवं व्यायाम के लिए मैदान का उपयोग करते हैं, लेकिन भीषण गर्मी के बावजूद मैदान में शुद्ध पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने से खिलाड़ियों और आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ज्ञापन के माध्यम से खेल मैदान परिसर में वाटर कूलर एवं आरओ मशीन लगवाने, पर्याप्त पानी की टंकियां एवं नल स्थापित करवाने तथा नियमित पानी सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की गई, ताकि खिलाड़ियों एवं आमजन को राहत मिल सके।

शाहिद इकबाल भाटी ने कहा कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। गर्मी के मौसम में पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा का अभाव खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नगर परिषद पूर्व वाइस चेयरमैन हाजी अब्दुल गनी, मौलाना आजाद मानव सेवा संस्था के अध्यक्ष शेख बहादुर अली,अब्दुल वहिद मुन्ना मास्टर ,मुन्ना अली खोखर सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles