Thursday, May 14, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षा सहकारी का संयुक्त तत्वाधान में 15 मई को नवां रक्तदान शिविर बारां में

भारत सिंह चौहान

कोटा/बारां अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत परिवार दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर0 कोटा-बारां, रक्तकोष फाउंडेशन, अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्हार) महासंघ तथा शहीद रामचंद्र विद्यार्थी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 मई शुक्रवार को ब्लड बैंक बारां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन फाउंडेशन के जिला संयोजक दुर्गा प्रसाद प्रजापति एवं निर्मला प्रजापति की शादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भी किया जा रहा है।

इस संबंध में शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि रक्तदान महादान है और यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रक्त की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है और ऐसे में समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि शिविर की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने हेतु योगेश प्रजापति को शिविर संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. अनिल मर्मिट को शिविर कोऑर्डिनेटर तथा शिक्षक नेता नंदलाल केसरी को शिविर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन समिति द्वारा जिलेभर के सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, युवाओं एवं आमजन से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर इस मानवीय अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।

संस्था उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने बताया कि यह शिविर सामाजिक समरसता, सहयोग और मानव सेवा की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर आयोजित यह शिविर समाज को एकजुट होकर सेवा कार्यों में भागीदारी निभाने का संदेश देगा। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि बड़ी संख्या में रक्तदाता शिविर में पहुंचकर रक्तदान करेंगे, जिससे ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बढ़ेगी और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सकेगा।

उन्होंने सभी नागरिकों से 15 मई को ब्लड बैंक बारां पहुंचकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles