Wednesday, May 13, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नए आरयूबी निर्माण कार्य के दौरान 14 एवं 21 मई को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन,जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

रामावतार राठौर

कोटा। कोटा जिले के कोटा नागदा खण्ड के कंवलपुरा-दरा स्टेशनों के बीच रेल्वे द्वारा आर्क ब्रांच संख्या 148 के पास नए अण्डरपास (आरयूबी) के निर्माण कार्य के दौरान आरएच गर्डर स्थापित करने के लिए 14 मई को 48 घंटे के लिए और 21 मई को 24 घंटे के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री पीयूष समारिया ने समस्त प्रकार के वाहनों के निर्धारित मार्गाें पर डायवर्जन की पुलिस की अनुशंसा के आधार पर मोटर वाहन अधिनियम, 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते रेल्वे अण्डर पास कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 मई को 48 घंटे एवं 21 मई को 24 घंटे के लिए समस्त प्रकार के वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन के आदेश जारी किए हैं।

डायवर्जन इस प्रकार रहेगा-

कोटा शहर में जयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा शहर से दरा-झालावाड़-रामगंजमण्डी-चेचट की तरफ से 8 लेन जाने वाले सभी वाहनों को अनन्तपुरा स्थित एनएच-27 पर 4-लेन पुलिया से सीधा बारां-बपावर-खानपुर होते हुए झालावाड की तरफ डाईवर्ट किया जाएगा।

कोटा ग्रामीण में एक्सप्रेस-वे 8 लेन पर दिल्ली, सवाई माधोपुर से लबान इन्टरचेन्ज की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को 8 लेन कराडिया (सीमलिया) इन्टरचेंज से बारां-खानपुर-झालावाड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

कोटा ग्रामीण में एनएच-52 पर कोटा से झालावाड की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को मोरूकलां-कनवास-धूलेट होते हुए खानपुर-झालावाड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

कोटा ग्रामीण में सुकेत-मोडक-रामगंजमण्डी से कोटा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को एनएच-52 पर मोडक-चेचट-भटवाडा होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles