Wednesday, May 13, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सामुदायिक सेवा सप्ताह में स्काउट-गाइड ने किया श्रमदान, पशुओं के लिए खेल की सफाई व पुताई

भारत सिंह चौहान

कोटा/गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के ग्रुप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल, केशवपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सामुदायिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत स्काउट-गाइड एवं छात्र-छात्राओं ने आंवली गांव में श्रमदान कर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल के मार्गदर्शन तथा यूनिट लीडर योगिता महावर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान स्वर्गीय सेठ श्री प्रभुलाल जायसवाल एवं रामकुमार त्रिपाठी की स्मृति में पशुओं के लिए शुरू की जाने वाली खेल की साफ-सफाई कर उसकी पुताई की गई। साथ ही खेल के आसपास फैली गंदगी को हटाकर पूरे क्षेत्र की सफाई की गई, जिससे स्थान पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर नजर आया।

ट्रस्ट के मुखिया संजय गोयल ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि सामुदायिक सेवा सप्ताह के तहत विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया और समाजसेवा की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं।

इस अवसर पर जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल एवं यूनिट लीडर योगिता महावर ने उपस्थित बालक-बालिकाओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान कर यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles