Friday, August 14, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

तेली जागृति सेवा संस्थान का वार्षिक उत्सव 2025- 26 सम्पन्न, जो नर सेवा -नारायण सेवा को समर्पित हुआ

– रामावतार राठौर

कोटा/ तेली जागृति सेवा संस्थान कोटा (पब्लिक ट्रस्ट) के तत्वाधान में आयोजित संस्थान का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम जवाहर नगर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के प्रमुख समाजसेवी युवराज राठौर (डाबी वाले) हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अतुल राठौर एवं केडीए विधि अधिकारी निशांत राठौर अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं संस्थान के अध्यक्ष हरीश राठौर तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ सरस्वती पूजा एवं दीप प्रज्वलन तथा संस्थान के ध्वज के आरोहण के साथ किया। संस्थान अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। महामंत्री महावीर साहू ने वर्षभर की गतिविधियों एवं कोषाध्यक्ष श्याम बिहारी राठौर ने गत वर्ष में आयोजित परिचय सम्मेलन आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी प्रकोष्ठों वरिष्ठजन प्रकोष्ठ अध्यक्ष जुगराज राठौर, विशिष्टजन प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल राठौर एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती कोमल राठौर ने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी।तेली वरिष्ठ जागृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष जुगराज राठौर द्वारा “आओ जाने श्री रामचरितमानस” प्रश्नोत्तरी आयोजित की तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। श्री राठौर ने शीघ्र शहर के विभिन्न पंजीकृत संगठनों को जोड़ते हुए तेली महासमिति गठन का भी आवाहन किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के संभाग स्तरीय प्रथम देहदानी सुशील साहू का सपत्नीक सम्मान किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि समाजसेवी और भामाशाह युवराज राठौर द्वारा सदैव समाज की सेवा के लिए तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। डॉ अतुल राठौर द्वारा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। निशांत राठौर ने समाज की एकता पर बल दिया। इस अवसर पर संस्थान की वार्षिक प्रतिवेदन पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। संस्था के मुख्य संस्थापक एडवोकेट प्रमोद राठौर ने संस्था के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्य की प्रशंसा करते हुए आगामी वर्ष की कार्य योजना पर भी प्रकाश डाला तथा सभी सम्मानित अतिथियों और संस्था के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार और धन्यवाद भी ज्ञापित किया।श्री राठौर ने बताया कि शीघ्र ही संस्था के विभिन्न नवीन प्रकल्पों यथा चिकित्सा,शिक्षा,साहित्य इत्यादि का गठन एवं समाज के लिए भूखंड की मांग हेतु केडीए में आवेदन किया जाएगा तथा संस्था के भामाशाहों एवं सदस्यों द्वारा स्थाई कोष बढ़ाने हेतु प्रयास भी किए जाएंगे। कार्यालय मंत्री एवं तेली जागृति सेवा प्रकल्प कोष प्रभारी द्वारका लाल राठौर, मुख्य सह संस्थापक एवं मासिक बचत सोसायटी अध्यक्ष उमेश राठौर ने तेली जागृति सेवा संस्थान के संक्षिप्त इतिहास और संस्था का विस्तृत परिचय भी अपने संबोधन में शामिल किया तथा संस्था की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अजय राठौर, संगठन मंत्री जितेंद्र धारवाल, संपर्क प्रमुख कमल किशोर राठौर, नरेंद्र राठौर डॉक्टर युगल आर्य, सेवा निवृत प्राचार्य डॉ महावीर प्रसाद राठौर, मंत्री दीपेंद्र गोलानिया, महेंद्र राठौर, सदस्य राजेश राठौर, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश चंद्र राठौर, सेवा निवृत, ओमप्रकाश राठौर,प्राचार्य नंदकिशोर राठौर, प्रेस रिपोर्टर रामावतार राठौर, मुकेश राठौर, रवींद्र राठौर, हेमराज राठौर, मनोज राठौर, संजय राठौर, गिरिराज राठौर,सत्यप्रकाश राठौर, राधावल्लभ राठौर, ऐश्वर्य राठौर, विष्णु राठौर, देवेंद्र राठौर, महावीर राठौर,अवधेश साहू, पवन राठौर,हेमंत राठौर,डॉ अनामिका राठौर, संगीता राठौर, द्वारिका राठौर, उमा राठौर, शशि गोलानिया,सुशीला राठौर, उर्मिला राठौर, गुलाब राठौर,प्रेमलता राठौर,सुमन राठौर, हेमलता राठौर, विमला राठौर, मंजू राठौर, निशा राठौर,, गिरिजा राठौर, भारती राठौर, रिंकी साहू,, ऋतु राठौर, कोमल राठौर,,,सहित समाज के विभिन्न गणमान्य सदस्य एवं महिला सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में “आओ रोकें अन्न की बर्बादी” विषय पर शपथ दिलाई गई एवं शपथ का स्वयं,परिवार एवं सामाजिक स्तर पर पालन करने का भी संकल्प लिया गया एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के महामंत्री महावीर प्रसाद साहू द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles