Wednesday, May 6, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में KDA का बड़ा एक्शन: ठेले-थड़ियां हटाईं, अवैध दीवार तोड़कर खुलवाया रास्ता

-भारत सिंह चौहान

कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया। आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जवाहर नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने और कृष्णा नगर रंगबाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सड़क सीमाओं को अतिक्रमण मुक्त कराया।

अभियान के तहत जवाहर नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में सड़क सीमा में लगे ठेले और थड़ियों को हटाया गया। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सार्वजनिक शौचालय के पास से भी अतिक्रमण हटाया गया, जिससे आमजन को राहत मिली।

वहीं, कृष्णा नगर रंगबाड़ी क्षेत्र में सड़क सीमा में बनाई गई अवैध दीवार को तोड़कर रास्ते को पुनः खुलवाया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में आवागमन सुचारू हो गया है।

यह अभियान दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लगातार चला। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चंद्र प्रजापति, हरीश कुमार गुप्ता, भवानी शंकर कारपेंटर, पटवारी संदीप गोचर, हितेश माहेश्वरी, तकनीकी शाखा से कनिष्ठ अभियंता अनुराग शर्मा एवं एएसआई सत्यनारायण मीणा मय जाप्ता मौजूद रहे।

KDA की इस कार्रवाई को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था सुधारने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles