Wednesday, May 6, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कवि एवं साहित्यकार योगीराज योगी का भोपाल में हुआ सम्मान

भोपाल/ बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र भोपाल ( म. प्र.) के सत्रहवें में वार्षिक उत्सव एवं बाल साहित्यकार सम्मान समारोह-2026 में  3 मई, को आयोजित कार्यक्रम में, दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के खचाखच भरे सभागार में कोटा राजस्थान के वरिष्ठ साहित्यकार योगीराज योगी को ‘श्री ज्ञान सिंह आर्य बाल साहित्यकार सम्मान 2025’ से विभूषित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोहर ममतानी जी- पूर्व न्यायाधीश (हाई कोर्ट), अध्यक्षता डॉ. कुंकुम गुप्ता- पूर्व अध्यक्ष हिंदी लेखिका संघ ने की। श्री दिनेश प्रभात कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया तथा कार्यक्रम संचालन श्रीमती मधुलता शर्मा ने किया। पुरस्कार प्रदाता श्री ज्ञान सिंह आर्य जी की धर्मपत्नी श्रीमती जया आर्य -समाज सेविका व आकाशवाणी की वरिष्ठ उद्घघोषक तथा केंद्र निदेशक श्री महेश सक्सेना जी भी मंच पर उपस्थित रहे।

इस समारोह में कुल 21 सम्मान प्रदान किए गए जिसमें भोपाल शहर के अतिरिक्त भारतवर्ष के अन्य प्रांतों से साहित्यकार आमंत्रित थे। प्रत्येक सम्मान मूर्ति को शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान निधि प्रदान की गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles