भारत सिंह चौहान
कोटा। आयुक्त कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) श्री बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने ग्राम दौलतगंज उर्फ नयागांव स्थित रणबंका चौराहे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाया।
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे फल-फ्रूट, सब्जी के ठेले, चाय की थड़ियां एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही सड़क किनारे डाली गई अवैध बजरी को भी हटवाया गया।
इसके अलावा ग्राम दौलतगंज उर्फ नयागांव के खसरा नंबर 540 में बिना अनुमोदन के बेचे गए भूखंडों पर की गई बाउंड्री को निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए ध्वस्त किया गया। मौके पर गैर-अनुमोदित योजना का बोर्ड भी लगाया गया।
सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चली। कार्रवाई के दौरान KDA के तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार शर्मा, ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चन्द्र प्रजापति, पटवारी हितेश माहेश्वरी सहित प्राधिकरण का जाप्ता मौजूद रहा।










