Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रक्त दान शिविर-प्रान्तीय अधिवेशन में आए अतिथि ने कीं कोटा की सराहना

मयूर टाइम्स न्यूज़ गिरिराज महावर

कोटा।।लायंस क्लब इंटरनेशनल का अधिवेशन कोटा शहर में आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान व मध्यप्रदेश के लायंस क्लब के विभिन्न क्लब पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब कोटा टेक्नो की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आए हुए लायंस क्लब के उच्च पदाधिकारियों ने जिस तरह से कोटा शहर में रक्तदान को लेकर कार्य हो रहा है, उस कार्य को देखा और सराहना की। लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब्स के सदस्यों में यह देखने की जिज्ञासा थी कि कोटा में रक्तदान को लेकर लोगों में किस स्तर का जुनून है, जज्बा है, किस तरह से सेवा के लिए लोग दौडे चले आते हैं, और मरीजों को राहत दे जाते है । उनकी इसी जिज्ञासा के चलते रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम प्रीति गोयल ने अपनी पति रमाकांत गोयल के साथ रक्तदान की शुरूआत की । जिसके बाद लायंस क्लब अजमेर , लायंस क्लब मंदसोर व उदयपुर के लायन्स सदस्यों ने भी रक्तदान किया। लायंस क्लब इंटरनेशनल के पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर बीके लाडिया ने कहा कि कोटा में रक्तदान को लेकर काफी सुना था, आज देख भी लिया है, लोगों में सेवा का भाव सराहनीय है। कोटा का नाम रक्तदान के क्षेत्र में यूं ही अग्रणी नहीं है। कोटा शिक्षा के साथ रक्तदानियों की नगरी है। आगामी गवर्नर निशांत जैन ने कहा कि रक्तदान करने से लोगों का मन मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है, एक तीन मिनट में तीन जिंदगियों को जीवनदान मिलता है, सेवा का यह सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। लायंस क्लब कोटा टेक्नो की अध्यक्ष डॉ. क्षिप्रा गुप्ता एवं सचिव सिद्धार्थ गुप्ता ने रक्तदान की पूरी प्रक्रिया को समझाया। इस अवसर पर निदेशक एके गुप्ता, रजनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता, संध्या गुप्ता , अनिल गुप्ता , ममता , किशन झा, अमिता भार्गव , संतोष, सीमा मथुरिया , मंजुला राठौड़ सहित कई लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles