Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में राजेंद्र प्रसाद गोयल के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित

कोटा/मंगलवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति, कोटा संभाग के तत्वावधान में कोटा के पूर्व आईजी श्री राजेंद्र प्रसाद गोयल के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में भव्य बधाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

संभाग महामंत्री संजय गोयल एवं गजानंद सिंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि गोयल के 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त होने पर अग्रवाल समाज, कोटा द्वारा संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्री गोयल ने कोटा में जुलाई 2025 में डीआईजी पद पर कार्यभार ग्रहण किया था और मात्र 5 माह के भीतर आईजी पद पर पदोन्नत होकर 30 अप्रैल 2026 तक लगभग 9 माह का सफल कार्यकाल पूर्ण किया। उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने न केवल अग्रवाल समाज बल्कि कोटा की आम जनता के बीच भी विशेष सम्मान और लोकप्रियता हासिल की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं राजेंद्र प्रसाद गोयल उपस्थित रहे और उन्होंने अपने जीवन अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभाग आयुक्त कोटा अनिल कुमार अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में  रेणु अग्रवाल चांदीवाले एवं समाजसेवी  संदीप अग्रवाल चांदीवाले उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. राहुल मित्तल, सुनील गर्ग, नवल किशोर गर्ग, रामनिवास गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज गोयल, राघव अग्रवाल (टप्पा), भंवर अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुधीर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही  नीरू अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल चांदीवाला, आराधना अग्रवाल, उमा सिंगल, प्रभा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल एवं सीमा गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का संचालन संभागीय महामंत्री द्वारा किया गया तथा अंत में संभागीय अध्यक्ष किरण अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles