Monday, October 12, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सुभाष नगर अनन्तपुरा में भव्य रूप से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने एवं समाज में एकता, सहयोग और सद्भाव बढ़ाने का दिया संदेश

कोटा, 12 अक्टूबर । महाराजा अग्रसेन सेवा समिति, सुभाष नगर अनन्तपुरा, कोटा के तत्वावधान में अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक, अहिंसा एवं सामाजिक समरसता के संवाहक, लोककल्याण और सहयोग की भावना के प्रेरणास्रोत, भगवान श्रीराम के वंशज परम पूज्य महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पोरवाल भवन, सुभाष नगर में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाई गई।

संस्था के संरक्षक रमेश चन्द्र गोयल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा दक्षिण के लोकप्रिय विधायक  संदीप शर्मा उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल गुप्ता ने की।

समिति अध्यक्ष कैलाश जैन एवं महामंत्री पदम कुमार गुप्ता ने बताया कि समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोटा के उपमहापौर विवेक राजवंशी, नवनिर्वाचित पार्षद लोकेश गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री हेमराज जिंदल, पूर्व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोटा जिला चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल, रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश महामंत्री जगदीश जिंदल, समाजसेवी श्री संदीप अग्रवाल चांदीवाला, कीर्तिकान्त गोयल, हुकुम मंगल, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर. के. राजवंशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल (प्रॉपर्टी) तथा अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष  राजेश मित्तल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत

समारोह में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन दर्शन एवं प्रेरणादायी विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके अहिंसा, समानता, भाईचारे, सहयोग एवं समाज कल्याण के सिद्धांत आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं।

महाराजा अग्रसेन जी का ऐतिहासिक ‘एक रुपया–एक ईंट’ का सिद्धांत सामाजिक सहयोग एवं समरसता का अनुपम उदाहरण है। यह हमें प्रेरणा देता है कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके तथा सभी एक-दूसरे के उत्थान में सहभागी बनें। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने, नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने तथा समाज में एकता, प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।

अतिथियों, भामाशाहों एवं वरिष्ठजनों का सम्मान

इस अवसर पर समिति की ओर से समारोह में पधारे सभी अतिथियों, भामाशाहों एवं समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

समारोह में समिति अध्यक्ष कैलाश जैन, महामंत्री पदम कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, कार्याध्यक्ष संजय कुमार जैन (निर्माण), डॉ. प्रद्युम्न गोयल, युवराज गुप्ता, इन्द्र कुमार जैन, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, पवन गोयल, विमल कुमार जैन, संजय सिंघल, किशन अग्रवाल, जगदीश जिंदल, चैतन्य गोयल, अक्षय जैन, ओमप्रकाश गर्ग, रामेन्द्र अग्रवाल, रामेश्वर मंगल, प्रभात मित्तल, धनराज जैन, मुरलीधर अग्रवाल, राधेश्याम मित्तल एवं सुशील गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथी एवं अग्रबन्धु उपस्थित रहे।

अग्रसेन जागृति महिला मण्डल के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन

समारोह के दौरान अग्रसेन जागृति महिला मण्डल, सुभाष नगर अनन्तपुरा के पदाधिकारियों का उपस्थित महिलाओं द्वारा सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। इसमें  शीला गोयल को अध्यक्ष,  आकांक्षा गुप्ता को महामंत्री तथा  भारती गोयल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

महिला मण्डल के गठन से समाज की महिलाओं की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन  पूजा गोयल ने किया।

समारोह में समाज की एकजुटता, उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली तथा महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर समाज के सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles