Tuesday, May 5, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सुवि नेत्र चिकित्सालय कोटा में केरल, बेंगलुरु, उदयपुर से रेटिना फेलोशिप हेतु पहुंचे युवा नेत्र चिकित्सक

भारत सिंह चौहान

कोटा। सुवि नेत्र चिकित्सालय एवं लेसिक लेजर सेंटर, कोटा में देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवा नेत्र चिकित्सकों का आगमन लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में कैनाकेरी (केरल) से डॉ. दीजा एस. एस., बेंगलुरु से डॉ. हीमाजा सिंघाना तथा उदयपुर से डॉ. सुबोध सर्राफ ने यहाँ मेडिकल रेटिना फेलोशिप के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

संस्थान के निदेशक एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. सुरेश पाण्डेय एवं डॉ. विदुषी शर्मा ने सभी नए फेलोज़ का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान में रेटिना से संबंधित जटिल रोगों के निदान एवं उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कोटा अब नेत्र चिकित्सा शिक्षा और उन्नत नेत्र प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। रेटिना विशेषज्ञ डॉ. निपुण बागरेचा के मार्गदर्शन में फेलोज़ को इनडायरेक्ट ऑप्थल्मोस्कोपी, एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन, रेटिनल लेजर फोटोकोएगुलेशन, बराज रेटिना लेजर सहित आधुनिक रेटिना उपचार पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही मोतियाबिंद की माइक्रो फेको सर्जरी, प्रीमियम लेंस इम्प्लांटेशन एवं लेसिक लेजर सर्जरी, फेकिक लेंस इम्प्लांटेशन जैसी उन्नत नेत्र तकनीकों का भी अवलोकन कराया जाएगा।

डॉ. एस. के. गुप्ता एवं डॉ. सुभाष गुप्ता ने बताया कि संस्थान द्वारा सभी फेलोज़ को उच्चस्तरीय क्लिनिकल अनुभव के साथ-साथ आधुनिक नेत्र चिकित्सा तकनीकों का समग्र प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं दे सकें। सुवि नेत्र चिकित्सालय कोटा में अब तक देश के विभिन्न राज्यों से आये 30 से अधिक युवा नेत्र चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इस अवसर पर रेटिना फेलोज़ को डॉ. सुरेश पाण्डेय द्वारा लिखित ‘सीक्रेट्स ऑफ सक्सेसफुल डॉक्टर्स’ एवं डॉ. निपुण बागरेचा द्वारा लिखित ‘प्रोडक्टिव डिस्कम्फर्ट’ नामक पुस्तकें भेंट की गईं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles