ज़ी एस भारती
कोटा | राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ ‘मुस्लिम राष्ट्रीय मंच’ (MRM) जिला इकाई कोटा द्वारा , 26 अप्रैल (रविवार) को एक भव्य सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम कोटा के गुमानपुरा स्थित प्रेस क्लब (अग्निशमन केंद्र के सामने) में दोपहर 4:00 बजे आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि और वक्ता
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजल जी (दिल्ली) होंगे। विशिष्ट अतिथियों में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अबू बकर नकवी, प्रदेश संयोजक अयूब कायमखानी, राष्ट्रीय संयोजिका रेशमा हुसैन और प्रदेश संयोजिका आसिफा बाजी शिरकत करेंगे।
प्रमुख राजनैतिक हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति
समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सानिध्य भी प्राप्त होगा, जिनमें मुख्य रूप से:
पंकज मेहता (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा)
हेमंत विजयवर्गी एवं मनमोहन जोशी (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा कोटा)
डॉ. बद्री गोचर एवं लोकेश चतुर्वेदी (वरिष्ठ भाजपा नेता)
डॉ. एल.एन. शर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष) एवं हितेन्द्र शर्मा (पूर्व प्रदेश मंत्री) उपस्थित रहेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का होगा शपथ ग्रहण
कार्यक्रम संयोजक और जिला संयोजक अब्दुल वहीद मुल्तानी ने बताया कि इस समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी, साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। मुल्तानी ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण:
स्थान: प्रेस क्लब, गुमानपुरा (अग्निशमन केंद्र के सामने), कोटा।
समय: दोपहर 4:00 बजे।
दिनांक: 26 अप्रैल 2026 (रविवार)।





