Saturday, April 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: रामपुरिया में 165 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2500 बीघा जमीन कराई मुक्त

-भारत सिंह चौहान

कोटा/आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने थाना तालेडा, नमाना और बूंदी पुलिस के संयुक्त जाप्ते के साथ ग्राम रामपुरिया में अभियान चलाया।

यह भूमि नगर विकास न्यास/कोटा विकास प्राधिकरण की है, जिसे पूर्व में RIICO को आवंटित किया जा चुका है। क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव सक्सेना की मौजूदगी में करीब 165 हेक्टेयर (1031 बीघा) भूमि का सीमांकन किया गया। मौके पर पाया गया कि अतिक्रमियों ने पत्थर कोट, पक्के स्ट्रक्चर, बाड़े, बाउंड्रीवाल और मकान बनाकर अवैध कब्जा कर रखा था, जिसे कार्रवाई करते हुए हटा दिया गया।

प्राधिकरण की टीम ने बताया कि ग्राम रामपुरिया और पीली की खान क्षेत्र में अब तक लगभग 2500 बीघा भूमि अतिक्रमण मुक्त कर RIICO को सुपुर्द की जा चुकी है।

आयुक्त अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन लोगों ने प्राधिकरण की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, वे स्वयं हट जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ संबंधित थानों में FIR दर्ज की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारी:

तहसीलदार सुरेन्द्र शर्मा, ललित नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक मुरलीधर पारेता, हरीश कुमार गुप्ता, हरीशचन्द्र प्रजापति, विवेक पाल सिंह, भवानी शंकर, पटवारी रामनिवास मेघवाल, अमित कुमार, हितेश माहेश्वरी, संदीप गोचर, रूचिता यादव, रोहिणी महावर, प्रफुल्ल कुमार गोयल, सहायक अभियंता राहुल जैन सहित पुलिस उपाधीक्षक तालेडा राजेश टेलर और संबंधित थानों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles