Saturday, April 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महावीर सेन बने प्रदेश कॉर्डिनेटर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बूंदी /केशोरायपाटन क्षेत्र के जयस्थल गांव निवासी महावीर सेन को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन में प्रदेश कॉर्डिनेटर एवं बूंदी विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग के प्रदेश महासचिव डॉ. डी.के. मेघवाल, जिला महासचिव गिर्राज मेघवाल, रामरतन बैरवा, महावीर बैरवा, रामदेव प्रजापत, मोहनलाल माली सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया।

डॉ. डी.के. मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अब जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान मिल रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

नवनियुक्त प्रदेश कॉर्डिनेटर महावीर सेन ने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर कार्य करने का संकल्प लिया।

महावीर सेन ने राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सी.बी. यादव, बूंदी जिला अध्यक्ष महावीर मीणा और डॉ. डी.के. मेघवाल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles